• कुलपति ने अभाविप प्रतिनिधिमंडल से की मुलाकात
• सात सूत्री मांगों पर उचित पहल का दिया आश्वासन
रांची: पूर्व घोषित कार्यक्रम के तहत अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद, रांची महानगर के कार्यकर्ताओं ने सोमवार को चरणबद्ध आंदोलन की शुरुआत की। जिसके तहत रांची विश्वविद्यालय अंतर्गत सातों महाविद्यालय में कुलपति का पुतला फूंका गया। इस दौरान अभाविप कार्यकर्ताओं ने विश्वविद्यालय में व्याप्त अनियमितताओं को लेकर विरोध प्रदर्शन किया।
वहीं रांची विश्वविद्यालय के कुलपति ने अभाविप प्रतिनिधि मंडल को वार्ता हेतु आमंत्रित किया। दोपहर तीन बजे कुलपति ने अभाविप प्रतिनिधियों से मुलाकात की। इस दौरान कुलपति को सात सूत्री मांग पत्र सौंपा गया।
मांग पत्र में आउटसोर्सिंग एजेंसी (एनसीसीएफ) को पूर्णतः रांची विश्वविद्यालय से बाहर करने, पीएचडी की बची हुई सीटों को अविलंब भरने, मांडर कॉलेज के प्राचार्य को अविलंब हटाने, रिटायर्ड शिक्षक कर्मचारियों को अवीलंब हटाने, शिक्षकों एवं कर्मचारियों के रिक्त पदों को भरने, खेल गतिविधि को बढ़ाने के लिए सभी महाविद्यालय में व्यवस्था दुरुस्त करने और एग्जामिनेशन फीस कम करने की मांग रखी गई। कुलपति और अभाविप प्रतिनिधियों के बीच सभी मांगों पर विस्तार से चर्चा हुई। वार्ता में रांची विश्वविद्यालय के कुलपति ने सभी मांगों पर जल्द उचित पहल करने का आश्वासन दिया। वहीं अभाविप रांची महानगर के प्रतिनिधिमंडल ने कहा है कि 10 दिनों के अंदर सभी मांगों पर पहल नहीं होती है तो संगठन छात्र हित को देखते हुए विश्वविद्यालय में तालाबंदी करते हुए आंदोलन करने को बाध्य होगा।
कुलपति से वार्ता करनेवाले अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद रांची महानगर के प्रतिनिधिमंडल में प्रदेश मीडिया संयोजक दुर्गेश यादव, रांची विश्वविद्यालय संयोजक शिवेंद्र सौरभ, महानगर संगठन मंत्री अभिनव जीत, प्रदेश कार्यालय सह मंत्री विद्यानंद राय, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य रोहित शेखर, महानगर मंत्री ऋतुराज साहदेव , महानगर सह मंत्री अमन साहू शामिल रहे।
यदि आप भी अपने कार्यक्रमों अथवा किसी प्रकार की घटना की जानकारी खबर सेल से साझा करना चाहते हैं तो 9430388531 या 9430388607 पर व्हाट्सएप करें। |