रामगढ़: पतरातू प्रखंड अंतर्गत पालू पंचायत के टेरपा गांव स्थित दुर्गा मंदिर प्रांगण में रविवार को स्थानीय लोगों की बैठक हुई। जिसकी अध्यक्षता संतोष कुमार सिंह और संचालन उज्जवल कुमार सिंह ने किया। बैठक में मंडा पूजा के भव्य आयोजन को लेकर तैयारियों पर चर्चा की गई।
बैठक के दौरान बताया गया कि आगामी 29 मई की रात से 30 मई की सुबह तक मंडा पूजा किया जाएगा। जिसमें लोटन सेवा, फुलखुंदी सहित अन्य अनुष्ठान संपन्न होंगे। इसके साथ ही मंडा पूजा स्थल के निकट भव्य मेला भी सजेगा। पूजा के दौरान छऊ नृत्य कलाकार भी सांस्कृतिक प्रस्तुती देंगे।
बैठक में हरिदास साव, संतोष सिंह, अमित यादव, रिंकू मिश्रा, विनोद यादव, आनंद कुमार, प्रवेश सिंह, रवींद्र महतो, शशि रंजन, कारण कुमार , सत्यवान कुमार, राहुल कुमार, विकास गिरी, सोना प्रताप सिंह, अजय कुमार सिंह सहित अन्य उपस्थित थे।
