Minister Champai Soren's health deteriorated, referred to ChennaiMinister Champai Soren's health deteriorated, referred to Chennai

एयर एंबुलेंस से ले जाया गया चेन्नई

रांंची: सूबे के आदिवासी कल्याण और परिवहन मंत्री की तबियत बिगड़ने पर सोमवार को उन्हें एयर एंबुलेंस से चेन्नई ले जाया गया है। बताया जाता है कि मंत्री चंपई एक सप्ताह से बिमार चल रहे हैं। उन्हें बुखार, मधुमेह और गैस्ट्रोएंट्रोलॉजी की समस्या बताई जा रही है।

उन्हें रविवार को जमशेदपुर के टीएमएच में भर्ती कराया गया था। तबियत ज्यादा बिगड़ने पर उन्हें बेहतर इलाज के लिए चेन्नई रेफर कर दिया गया। सोमवार को मंत्री के बड़े पुत्र एयर एंबुलेंस से उन्हें चेन्नई ले गये।

इधर, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन सहित सूबे वरीय नेताओं और गणमान्य लोगों ने मंत्री चंपई सोरेन के जल्द ठीक होने की कामना की है।

Image source:- twitter @office of champai soren