रामगढ़: भुरकुंडा पंचायत स्थित उत्क्रमित मध्य विद्यालय के परिसर में शुक्रवार को डीएमएफटी मद के तहत दो आंगनबाड़ी केंद्रों के भवन का शिलान्यास हुआ। अवसर पर बड़कागांव विधायक रोशन लाल चौधरी ने पूजा-अर्चना के उपरांत नारियल फोड़कर और शिलापट्ट का अनावरण कर निर्माण कार्य का शुभारंभ किया। बताया गया कि विद्यालय परिसर में न्यूज सरदार कॉलोनी और टालीमान धौड़ा के आंगनबाड़ी केंद्र का निर्माण कराया जाएगा। इन दोनों आंगनबाड़ी केंद्रों का निर्माण भवन निर्माण विभाग द्वारा कराया जाएगा। प्रत्येक केंद्र की निर्माण लागत लगभग 14.96 लाख रुपये निर्धारित की गई है।

अवसर पर विधायक रोशन लाल चौधरी जी ने कहा कि  डीएमएफटी मद से क्षेत्र में शिक्षा, स्वास्थ्य और बुनियादी सुविधाओं को मजबूत करने की दिशा में लगातार कार्य किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि आंगनबाड़ी केंद्र नन्हे-मुन्ने बच्चों के सर्वांगीण विकास के महत्वपूर्ण होता है। इन भवनों के निर्माण से बच्चों को बेहतर वातावरण मिलेगा। साथ ही माताओं और बच्चों को पोषण और स्वास्थ्य संबंधी सुविधाएं सुचारु रूप से उपलब्ध हो सकेंगी। उन्होंने कहा कि क्षेत्र के विकास, शिक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ करने तथा ग्रामीण क्षेत्रों में आधारभूत संरचनाओं को बेहतर बनाने के लिए वे निरंतर प्रयासरत हैं और आने वाले समय में भी जनहित के कार्य प्राथमिकता के आधार पर किए जाते रहेंगे।

मौके पर भाजपा मंडल अध्यक्ष भुरकुंडा सह मुखिया अजय पासवान, पूर्व जिप उपाध्यक्ष रामगढ़ सह आजसू पार्टी नेता मनोज राम, भाजपा ओबीसी मोर्चा उत्तरी छोटानागपुर प्रमंडलीय प्रभारी योगेश दांगी, सांसद प्रतिनिधि राकेश सिन्हा, मंडल महामंत्री ज्योति सिंह, मंडल मंत्री विजय कुमार, मंडल मंत्री विनोद सिंह, मनोज गुप्ता, संतोष शर्मा, राकेश चौधरी, विजय दुबे, संतोष मिश्रा, संजय मिश्रा, राकेश जायसवाल, राजेश मंडल, अभिषेक मिश्रा, मिंटु कुमार सोनी, आंगनबाड़ी सेविका पुष्पा पासवान, सेविका मिताली बोस समेत कई लोग उपस्थित रहे।

By Admin

error: Content is protected !!