दारू प्रखंड के भाजपा कार्यकर्ताओं संग की बैठक

मंदिरों और घरों में दीपोत्सव मनाने की अपील

हजारीबाग: आगामी 22 जनवरी को अयोध्या राम मंदिर में होने वाले प्राण प्रतिष्ठा के अवसर को हजारीबाग विधानसभा क्षेत्र में अविस्मरणीय बनाने की तैयारी हो रही है। इस निमित्त हजारीबाग सदर विधायक मनीष जायसवाल भी तैयारी में तन्मयता से जुटे हुए हैं।  बुधवार की सुबह हजारीबाग सदर विधायक मनीष जायसवाल ने दारु प्रखंड के झूमरा स्थित स्व.देवादयाल कुशवाहा स्मृति भवन  में स्थानीय भाजपा नेताओं, कार्यकर्ताओं सहित आम लोगों के साथ बैठक की।

इस दौरान प्रभु श्री रामलला के आगमन को लेकर इस दिन को ऐतिहासिक और यादगार बनाने के लिए 22 जनवरी को उत्सव मनाने का अपील किया। विधायक मनीष जायसवाल ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि क्षेत्र के सभी मंदिरों को चिंहित कर एक समन्वयक बनाएं। हर मंदिर में 22 जनवरी को विशेष पूजा पाठ किया जाएगा। विधायक ने  अपने स्तर से पूजन सामग्री, दीया, तेल और बाती के साथ हर पंचायत में भगवान श्रीराम और अयोध्या के राममंदिर का 500 आकर्षक कैलेंडर उपलब्ध कराने की बात कही।

विधायक मनीष जायसवाल ने लोगों से देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आग्रह को दोहराते हुए कहा कि दीपावली की भांति 22 जनवरी को उत्सव के रूप में मनाई और अपने घरों में विशेष दीए “श्रीराम ज्योति” जलाएं, घर- आंगन और मंदिरों को जरूर सजाएं।

मौके पर विशेषरूप से भाजपा मंडल अध्यक्ष बसंत नारायण,सांसद प्रतिनिधि सुरेश प्रसाद, विधायक प्रतिनिधि बालदेव बाबू, प्रकाश दयाल, रामजी कुशवाहा, प्रमुख कुमारी श्वेता, लक्ष्मी कुमारी, सोनी कुशवाहा, अशोक कुशवाहा, संजीत कुमार वर्मा, रौशन सिन्हा, इंदर पासवान, संजय कुशवाहा, रूबी देवी, महेन्द्र प्रसाद, राजन सिन्हा, संतोष  राणा, विकाश यादव, निरंजन यादव, मोहन कुशवाहा, धनपत कुशवाहा, राकेश कुमार, नागेश्वर कुशवाहा, सचिन गुप्ता, अरविन्द कुमार, खिरोधर प्रसाद, देवदत कुशवाहा, लखन कुशवाहा, अप्पू यादव, बीरेंद्र यादव, प्रभाकर सिन्हा, बसंत कुशवाहा, कमल प्रजापति, राजेंद्र कुमार, दिलीप कुमार, छोटी कुशवाहा, सदर विधायक मीडिया प्रतिनिधि रंजन चौधरी सहित अन्य गणमान्य मौजूद रहे।

By Admin

error: Content is protected !!