रांची : कांके प्रखंड में संचालित अंकुर परियोजना के तहत पोखर टोला एवं हेटकोणकी मांझील टोला में मॉडल आंगनबाड़ी केन्द्र का उद्घाटन गुरुवार को किया गया।

मॉडल आंगनबाड़ी केन्द्र का उद्घाटन इचापीरी पंचायत के मुखिया लाखों उरांव, वार्ड सदस्य सुमंती देवी, ग्राम प्रधान लउदा उरांव, समाजसेवी दीपक दास एवं अंकुर परियोजना के प्रोजेक्ट कोऑर्डिनेटर भय भंजन महतो के द्वारा संयुक्त रूप से फीता काटकर किया गया।

इस अवसर पर अंकुर परियोजना के प्रोजेक्ट कोऑर्डिनेटर भय भंजन महतो ने कहा कि अंकुर परियोजना का संचालन रांची जिला अंतर्गत कांके प्रखंड के 12 आंगनबाड़ी केन्द्रों में किया जा रहा है। परियोजना का उद्देश्य आच्छादित 12 आंगनबाड़ी केन्द्रों को मॉडल आंगनबाड़ी केन्द्र के रूप में स्थापित करना है। आंगनबाड़ी केन्द्रों को मॉडल आंगनबाड़ी केन्द्र के रूप में स्थापित करने के लिए आंगनबाड़ी केन्द्रों को आकर्षक उत्साहवर्धक एवं बच्चों के अनुकूल बनाने का कार्य किया जा रहा है। इसके लिए आंगनबाड़ी केंद्र के बुनियादी ढांचे का उन्नयन, केन्द्र में बच्चों की रूचि के अनुसार शैक्षिक सामग्रियों का विकास एवं गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराने के उद्देश्य एक सहायक शिक्षिका है। जो आंगनबाड़ी केंद्र में पठन-पाठन कार्य में सहयोग करेगी, साथ ही विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन कर जागरूकता बढ़ाने के लिए कार्य करेंगी। इस अवसर पर आंगनबाड़ी केन्द्र पोखर टोला के 25 बच्चों तथा हेट कोणकी माझील टोला के 22 बच्चों सहित कुल 47 बच्चों के बीच शैक्षिक एवं पोषण सामग्री का वितरण किया गया।

बताया गया कि परियोजना का संचालन सामाजिक उत्तरदायित्व के तहत फ्यूचर जनरली टोटल इंश्योरेंस सॉल्यूशंस के वित्तीय सहयोग तथा युनाइटेड वे मुंबई के तकनीकी सहयोग से बदलाव फाउंडेशन, मिहिजाम के द्वारा संचालित किया जा रहा है

मौके पर मुख्य रूप से आंगनबाड़ी केन्द्र पोखर टोला की सेविका लक्ष्मी देवी, सहायिका मुनेरा खातून, आंगनबाड़ी केन्द्र हेटकोणकी मांझिल टोला की सेविका बाजो देवी, सहायिका मुन्नी देवी, अंकुर परियोजना की सहयोगी शिक्षिकाएं सरस्वती कुमारी, पुष्पा कुमारी, कविता कुमारी, मुनिता कुमारी, रूकसार प्रवीण, सुशीला देवी, रोहिणी देवी, अमीन अंसारी, सुनीता देवी, मानती देवी, शहनाज खातून, रुखसाना खातून, शबनम प्रवीण, संगीता देवी, लक्ष्मी देवी, रूही प्रवीण, सुनीता देवी, मयमून खातून, तन्नु कुमारी, सनिया, बिलकिम प्रवीण, शहनाज प्रवीण, अफसाना प्रवीण, कलिमा प्रवीण, राजमुनी देवी, सरिता देवी, दशमी देवी, रेहाना खातून, फरजाना खातून, पूजा देवी, प्रीति देवी, आरती देवी, नसीमा खातून, सहाना प्रवीण, सलेहा प्रवीण, रेणु तिर्की, साहीन प्रवीण, आशिया प्रवीण, रुखसार प्रवीण, अंजुम आरा सहित आंगनबाड़ी केंद्र में नामांकित 3 से 6 वर्ष के बच्चों एवं उनके अभिभावक, गर्भवती महिलाएं, माताएं, किशोरी बालिका और माता समिति कई सदस्य मौजूद थे।

By Admin

error: Content is protected !!