Monsoon can knock in Jharkhand by June 17Monsoon can knock in Jharkhand by June 17

रांंची : मॉनसून आगामी 17 जून तक झारखंड में दस्तक दे सकता है। जिससे जल्द ही पारा गिरने और लोगों को भीषण गर्मी में राहत मिलने के आसार बनते दिख रहे हैं।

बीते आठ जून को केरल में दस्तक देने के बाद मॉनसून आंध्रप्रदेश की बढ़ रहा है। मौसम विभाग के अनुसार झारखंड में मॉनसून 17 जून तक पाकुड़ के रास्ते प्रवेश कर सकता है।

फिलहाल मौसम विभाग ने आनेवाले कुछ दिनों में कई इलाकों में भीषण गर्मी पड़ने और लू चलने की संभावना जताई है। बीते 24 घंटे में कई शहरों का तापमान 40 के पार रहा।

हालांकि संथाल परगना में मौसम ने करवट लेना शुरू भी कर दिया है। यहां शनिवार को हुई हल्की बूंदाबांदी के बाद पारा नीचे गिरता दिख रहा है। वहीं मॉनसून की आहट से लोगों राहत की सांस लेते दिख रहे है।