हजारीबाग:  सांसद मनीष जायसवाल और मांडू विधायक निर्मल महतो उर्फ तिवारी महतो ने गुरुवार को डाडी प्रखंड अंतर्गत रिकवा गांव में विकास कार्यों को नई गति दी। दोनों जनप्रतिनिधियों ने डीएमएफटी मद के माध्यम से ग्राम रिकवा में बाला महतो के घर से चानो पक्की सड़क तक भाया मोती महतो के घर तक बनने वाले पथ निर्माण कार्य का विधिवत शिलान्यास नारियल फोड़कर और शिलापट्ट का अनावरण कर किया। बताया जाता है कि डीएमएफटी के तहत लगभग 3 करोड़ रुपए से 3 किलोमीटर  पथ का कल्याकल्प होगा। इससे पूर्व  रिकवा पहुंचने पर स्थानीय ग्रामीणों ने नेताद्वय का ढोल-नगाड़ों के साथ भव्य और पारंपरिक स्वागत किया ।

कार्यक्रम के दौरान सांसद मनीष जायसवाल ने स्थानीय महिला समिति की दीदियों के साथ विशेष संवाद स्थापित किया और उनकी जमीनी समस्याओं को गहराई से समझा। दीदियों ने प्रमुख रूप से भवन की अनुपलब्धता और बैंक में पासबुक अपडेट कराने में होने वाली तकनीकी कठिनाइयों से उन्हें अवगत कराया। सांसद मनीष जायसवाल ने इस पर त्वरित कार्रवाई करते हुए संबंधित बैंक अधिकारियों से वार्ता कर समस्या का तत्काल समाधान सुनिश्चित कराया। साथ ही उन्होंने दीदियों की सुविधा के लिए जल्द ही भवन निर्माण कराने और तत्काल कालीन उपलब्ध कराने का आश्वासन भी दिया। ग्रामीणों की मांग पर सांसद मनीष जायसवाल और विधायक तिवारी महतो ने गांव में बन रहे मंदिर का निरीक्षण किया और उसके सौंदर्यीकरण हेतु टाइल्स उपलब्ध कराने का भरोसा दिया ।

शिलान्यास के पूर्व यहां उमड़ी भीड़ को संबोधित करते हुए सांसद मनीष जायसवाल ने रिकवा ग्राम वासियों को नई सड़क की बधाई दी और घोषणा की कि क्षेत्र में एक और नई सड़क का निर्माण जल्द ही शुरू किया जाएगा, जिससे आवागमन काफी सुगम हो जाएगा। उन्होंने विकास को एक अनवरत प्रक्रिया बताते हुए ग्रामीणों से अपील की कि वे अपने दैनिक जीवन और समाज से जुड़ी समस्याओं के लिए जनप्रतिनिधियों के साथ निरंतर संपर्क में रहें। सांसद मनीष जायसवाल ने गांव की बंद पड़ी पेयजलापूर्ति योजना पर चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि सरकारी योजनाओं का लाभ उठाना और उनका संरक्षण करना ग्रामीणों का भी दायित्व है।

वहीं मांडू विधायक निर्मल महतो उर्फ तिवारी महतो ने कहा कि सांसद के सहयोग से क्षेत्र का विकास निरंतर जारी है। उन्होंने एक महत्वपूर्ण विषय उठाते हुए सांसद मनीष जायसवाल से मांग की कि डाडी प्रखंड को हजारीबाग जिले से हटाकर रामगढ़ जिले के अधीन किया जाना चाहिए, ताकि स्थानीय निवासियों को जिला मुख्यालय तक पहुंचने में सुगमता हो सके।

मौके पर डाड़ी भाग एक के जिप सदस्य सह बीजेपी जिला महामंत्री सर्वेश सिंह, डाड़ी भाग दो की जिप सदस्य पिंकू देवी, हजारीबाग जिला सांसद प्रतिनिधि अजय कुमार साहू, मांडू विधानसभा क्षेत्र के सांसद प्रतिनिधि द्वारिका सिंह उर्फ खोखा सिंह, सीसीएल कोयलांचल सांसद प्रतिनिधि रंजीत पांडेय, मांडू विधानसभा के सांसद सह-प्रतिनिधि पुरुषोत्तम पाण्डेय, डाड़ी के सांसद प्रतिनिधि गुंजन साव, मिश्राईन मोढ़ा मुखिया दासो मरांडी, पंसस विनोद महतो, वकील महतो, राजदीप प्रसाद, बिहारी प्रजापति, दिनेश यादव, सावरमल शर्मा, सुरेश केशरी, गोपीचंद पटेल, कृष्णा सिंह, बसंत प्रसाद, चंद्रशेखर महतो, डालेश्वर महतो, अरजलाल महतो, अर्जुन महतो, लखी महतो, राधाकृष्ण महतो, युगेश कुमार महतो, दिलीप महतो, लीलावती देवी, सरिता देवी, चंचला देवी सहित अन्य बड़ी संख्या में ग्रामीण महिला-पुरुष गणमान्य लोग मौजूद रहें ।

By Admin

error: Content is protected !!