गिद्दी (हजारीबाग): डाड़ी प्रखंड में शुक्रवार को मुहर्रम पर्व शांति और सौहार्दपूर्ण माहौल में मनाया गया। मुस्लिम समुदाय के लोगों ने हजरत इमाम हुसैन के शहादत दिवस पर मस्जिदों में नमाज अदा की और अमन-चैन की दुआ मांगी। दोपहर बाद प्रखंड के विभिन्न क्षेत्रों से आकर्षक ताजिया के साथ मुहर्रम का जुलूस निकाला गया। जिसमें बड़ी संख्या में शामिल हुए। वहीं जुलूस में युवाओं ने पारंपरिक हथियारों से एक से बढ़कर एक हैरतअंगेज करतब का प्रदर्शन किया।
गिद्दी में जुलूस के दौरान गिद्दी थाना प्रभारी इकबाल हुसैन और पुलिस कर्मी विधि-व्यवस्था को लेकर मुस्तैद दिखे। यातायात व्यवस्था को भी सुचारू बनाए रखने में पुलिस के जवान और अखाड़ों के वॉलेंटियर तत्परता से जुटे रहे। वहीं डाडी सीओ कमलाकांत वर्मा ने भी जुलूस के दौरान व्यवस्था का जायजा लिया। अवसर पर थाना प्रभारी इकबाल हुसैन ने कहा कि पुलिस विधि-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पूरी तत्परता से जुटी हुई है। क्षेत्रवासियों से भी अपेक्षित सहयोग मिल रहा है।
मौके पर पुलिस अवर निरीक्षक रमेश चंद्र हजाम, सहायक अवर निरीक्षक चंदन उरांव, अनिल कुमार, मुखिया लखनलाल महतो, मो ताज अंसारी, मो विगू अंसारी, मो इस्लाम अंसारी, जैनूल अंसारी, मो जब्बार अंसारी, मो इस्राइल, मो सदाम, मो हमीद खां, मो फरीद, मो फारूख, शहीद अंसारी, मो कलाम अंसारी, मो काजीम अंसारी, सलीम सहजादा, मो इकरार अहमद, मो शमीम सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे।
