भुरकुंडा (रामगढ़): पतरातू प्रखंड मुखिया संघ के प्रतिनिधिमंडल ने गुरुवार को नवनियुक्त भुरकुंडा ओपी प्रभारी शिवलाल गुप्ता से मुलाकात की। इस दौरान मुखिया संघ की ओर से ओपी प्रभारी को पुष्पगुच्छ भेंट कर एवं शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया।
मुलाकात के दौरान पंचायत प्रतिनिधियों ने क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं और विधि-व्यवस्था से जुड़े मुद्दों पर चर्चा की। ओपी प्रभारी शिवलाल गुप्ता ने क्षेत्र में कानून-व्यवस्था बनाए रखने और आम लोगों के साथ बेहतर समन्वय स्थापित करने पर जोर दिया।
मौके पर पतरातू मुखिया संघ अध्यक्ष सह सुंदरनगर मुखिया व्यास पांडेय, सीसीएल सौंदा मुखिया अभय सिंह, जवाहर नगर मुखिया प्रतिनिधि प्रदीप मांझी, भुरकुंडा मुखिया अजय पासवान, सौंदा डी. मुखिया उपेंद्र शर्मा, ए.के. कोलियरी मुखिया प्रतिनिधि फूलेन्द्र सिंह, रिवरसाइड चीफ हाउस मुखिया विकास पांडेय, इमलीगंज पंचायत मुखिया प्रतिनिधि जानकी ठाकुर, सेंट्रल सौंदा मुखिया तिलेश्वर साव सहित अन्य मौजूद रहे।
