पलामू:  नावा बाजार प्रखंड के कार्यक्रम पदाधिकारी बच्चन कुमार पंकज को 9 हजार रूपये घूस लेते भ्रष्टाचार निरोधक दस्ते ने गुरुवार को रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। एक सहायक अध्यापक (पारा शिक्षक) के रोके गए मानदेय को रिलीज करने के एवज में घूस मांगी गई थी।

मिली जानकारी के अनुसार बीते 22 अप्रैल को प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी हरि प्रसाद ठाकुर और प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी बच्चन कुमार पंकज उत्क्रमित मध्य विद्यालय चेचन्हा का औचक निरीक्षण किया था। इस क्रम में बच्चों की कम उपस्थिति पर उन्होंने सहायक अध्यापक की वेतन पर रोक लगाते हुए स्पष्टीकरण देने का निर्देश दिया।

सहायक अध्यापक के स्पष्टीकरण देने के बावजूद वेतन रिलीज नहीं किया। वहीं इसके एवज में बच्चन कुमार पंकज 10 हजार रूपये घूस मांगने लगे। सहायक अध्यापक ने इसकी शिकायत एसीबी मेदिनीनगर के कार्यालय में की।

मामले का सत्यापन करते हुए एसीबी की टीम ने योजनाबद्ध तरीके से अभियान चलाया और अपने घर पर 9 हजार रूपये घूस  लेते बच्चन कुमार पंकज को रंगेहाथ गिरफ्तार कर लिया।

By Admin

error: Content is protected !!