उरीमारी (हजारीबाग): राष्ट्रीय कोलियरी मजदूर यूनियन बरका-सयाल क्षेत्रीय कमिटी ने दिशोम गुरु स्वर्गीय शिबू सोरेन की प्रथम पुण्यतिथि पर उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी। श्रद्धांजलि सभा का नेतृत्व क्षेत्रीय सचिव राजू यादव ने किया। कार्यक्रम में यूनियन पदाधिकारियों और सदस्यों ने दो मिनट का मौन रखा और श्रद्धा सुमन अर्पित कर दिशोम गुरु को श्रद्धांजलि अर्पित की।

अवसर पर क्षेत्रीय सचिव राजू यादव ने कहा कि दिशोम गुरु शिबू सोरेन का झारखंड राज्य के निर्माण, जल-जंगल-जमीन की रक्षा, सामाजिक न्याय तथा आदिवासियों, मजदूरों एवं वंचित वर्गों के अधिकारों के लिए किया गया संघर्ष सदैव प्रेरणास्रोत रहेगा। उनका अतुलनीय योगदान झारखंड के इतिहास में स्वर्ण अक्षरों में अंकित है और आने वाली पीढ़ियाँ उनके आदर्शों से प्रेरणा लेती रहेंगी।

श्रद्धांजलि कार्यक्रम में आरसीएमयू शाखा अध्यक्ष सीताराम किस्कू, बिरसा शाखा अध्यक्ष लालो महतो, शाखा सचिव कंचन मांझी, विस्थापित संघर्ष मोर्चा के सचिव महादेव बेशरा, विस्थापित नेता विश्वनाथ मांझी, त्रिपक्षीय सुरक्षा समिति सदस्य गणेश राम, पूर्व पंचायत समिति सदस्य कानू मरांडी, बाल्मीकि यादव, राजकुमार सिंह, लखन साव, दीपक विश्वकर्मा, टहल गोप, जतारू बेसरा, दशाराम हेम्ब्रोम, उप मुखिया सतीश कुमार, नथू प्रसाद, संजय सिंह, संजय यादव, शिव बेदिया, चरकु यादव, दीपक यादव, रतन मांझी, सतयी राजभर, सिगु मांझी, बिनोद प्रजापति, इंद्रजीत दुबे सहित बड़ी संख्या में यूनियन पदाधिकारी और सदस्य उपस्थित रहे।

 

By Admin

error: Content is protected !!