रांची : बुढ़मू प्रखंड के छापर में अवैध बालू भंडारण के खिलाफ प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है। बुढ़मू अंचलाधिकारी शंकर कुमार विद्यार्थी के नेतृत्व में अधिकारियों ने छापेमारी अभियान चलाकर लभगभ 1.5 लाख सीएफटी बालू जब्त किया है। मिली जानकारी के अनुसार कार्रवाई छापर के खाता संख्या 54 के प्लॉट संख्या 1000 पर की गयी है। 

अभियान में अंचल निरीक्षक, खान निरीक्षक सहित कई कर्मचारी और पुलिस बल के जवान शामिल रहे।

By Admin

error: Content is protected !!