शांति और सौहार्दपूर्ण माहौल में मनायें रामोत्सव : जितेंद्र मंडल
बड़कागांव: अयोध्या में 22 जनवरी को श्रीराम जन्म भूमि प्राण प्रतिष्ठा को देश भर में कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। रामोत्सव के दौरान विधि-व्यवस्था के मद्देनजर रविवार को बड़कागांव थाना परिसर में प्रखंड विकास पदाधिकारी जितेंद्र कुमार मंडल और अंचलाधिकारी बालेश्वर राम की संयुक्त अध्यक्षता और थाना प्रभारी विनोद तिर्की के संचालन में बैठक हुई।
बैठक में सभी जनप्रतिनिधियों ने आह्वान किया गया कि पुरुषोत्तम भगवान राम प्राण प्रतिष्ठा शांति पूर्ण तरीके से मनाये। साथ ही मांस और मंदिरा का सेवा न करें। प्रखंड विकास पदाधिकारी जितेंद्र कुमार मंडल ने लोग से कहा कि भगवान राम के आदर्शों का पालन करते हुए प्राण प्रतिष्ठा शांति पूर्ण तरीके से संपन्न हो, इसके लिए सभी प्रशासन का सहयोग करें।
अंचलाधिकारी बालेश्वर राम ने कहा कि सभी समुदाय के लोग भगवान राम प्राण प्रतिष्ठा शांति और सौहार्दपूर्ण तरीके से मनायें। वहीं थाना प्रभारी विनोद तिर्की ने कहा कि विधि व्यवस्था को देखते हुए बड़कागांव प्रखंड सभी क्षेत्रों में पुलिस प्रशासन की पूरी निगरानी रहेगी। साथ ही ड्रोन कैमरे के माध्यम से भी उपद्रवियों पर पुलिस की पैनी निगाह भी रहेगी।
बैठक में धन्यवाद ज्ञापन मध्य जिला परिषद सदस्य सुनीता देवी ने किया। मौके पर प्रखंड 20 सूत्री अध्यक्ष हाजी तब्बसुम, विधायक प्रतिनिधि सुरेश महतो, मुखिया संघ अध्यक्ष रंजीत मेहता, सचिव बासुदेव यादव, मुखिया गीता देवी, मोहम्मद तकरीमुल्ला, कविता देवी, मुखिया प्रतिनिधि राजकुमार साव, दीपक दास, पंसस प्रतिनिधि सुरेश चौधरी, मिथलेश साव, कांग्रेस युवा प्रखंड अध्यक्ष आनंद कुमार, बिंदेश्वरी महतो उर्फ बिंदु, शिबदयाल महतो, पंचम महतो, रामसेवक सोनी, प्रमेश्वर महतो, सहित दर्जनों लोग उपस्थित थें।