रांची: युवा रांची महानगर रामनवमी पूजा समिति के बैनर तले रविवार को रांची के पहाड़ी मंदिर के मुख्य द्वार से भव्य श्री राममय यात्रा निकाली गई। जय श्री राम के जयकारों के बीच यात्रा रातू रोड दुर्गा मंदिर, न्यू मार्केट चौक, लोहा पट्टी, अप्पर बाजार, महावीर चौक, गांधी चौक, शहीद चौक होते हुए मेन रोड स्थित अल्बर्ट एक्का चौक तक पहुंची।

अवसर पर युवा रांची महानगर रामनवमी पूजा समिति के अध्यक्ष नन्द किशोर सिंह चंदेल ने कहा कि बहुत दिनों से चल रही तैयारी का परिणाम है कि आज बहुत ही जोश खरोश के साथ भव्य श्रीराममय यात्रा निकाली गई। जिसमें बड़ी संख्या में श्रीराम के भक्तों की भागीदारी रही।

इस भव्य श्रीराम में यात्रा में मुख्य रूप से अध्यक्ष नन्द किशोर सिंह चंदेल, सोमवित माजी, दीपक ओझा, सोनू सिंह, बिट्टू सिंह, नेहा गिरी, विनय सिंह, आरिफ बट्ट, लखन सहनी, विजेंदर सिंह, साहिल, मुस्कान पाठक, सूम्मी वर्मा, अर्चना चौबे, उज्जवल कुमार सिन्हा, मंटू पांडे, डॉक्टर मुकेश कुमार सिंह, मनोज कुमार सोनी, अशोक यादव, अभिजीत राज, मीनू सिंह, सीनू वर्मा, सुप्रिया, खुशी कांकन, मोहन गोस्वामी, रोमा सरकार, अमित कुमार राॅय, विभू, अमृता शर्मा, पुजा कुमारी, कुमार बंटी, राजीव पांडे, सिम्मी गोस्वामी, शिल्पी कुमारी वर्मा, रत्नेश सिन्हा, अंशु,महिमा सिन्हा, रोहित कुमार, विनिता, अनिता सहित सैकड़ों राम भक्त उपस्थित रहे।

 

By Admin

error: Content is protected !!