रामगढ़: पुलिस अधीक्षक मुकेश कुमार लुनायत के कार्यालय कक्ष में शुक्रवार को पीपिंग समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें पुलिस अधीक्षक ने नव प्रोन्नत आयुधिक अवर निरीक्षक विनोद कुमार निराला और कौलेश्वर राम को बैज देकर सम्मानित किया। साथ ही पुलिस अधीक्षक ने बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। अवसर पर पुलिस केंद्र के परिचारी प्रवर मंटू यादव सहित अन्य पुलिस कर्मी उपस्थित रहे।

छेड़खानी की रोकथाम को लेकर पुलिस ने की गश्ती
रामगढ़ पुलिस अधीक्षक मुकेश कुमार लुनायत की पहल “प्रहरी” के तहत शुक्रवार को विभिन्न थाना और ओपी की पुलिस ने पैदल गश्ती अभियान चलाया। इस क्रम में महिलाओं की सुरक्षा और छेड़खानी की रोकथाम के मद्देनजर स्कूल, कॉलेज सहित अन्य शैक्षणिक संस्थानों और संवेदनशील स्थानों पर गश्ती की गई।
