मुरी में कुंआ धंसने से आधा दर्जन लोग दबे, बचाव कार्य जारी

रांची: मुरी ओपी क्षेत्र के पिस्का गांव में गुरुवार को छह लोग कुंआ धंसने से दब गये। जेसीबी के सहयोग से लोगों को बचाने की कवायद चलाई जा रही है। घटनास्थल के आसपास अफरातफरी का माहौल है।

मिली जानकारी के अनुसार स्थानीय गोल्टू मांझी का बैल गांव के एक पुराने कुएं में गिर गया। बैल को निकालने के लिए कुछ लोग कुएं में उतरे। इस दौरान कुंए के अगल-बगल मिट्टी सरकने लगी। देखते-देखते कुंआ धंस गया। बताया जाता कि कुआं धंसने से पांच- छह लोग दब गये है। घटना के बाद चीख-पुकार मच गई। गांव वालों ने लोगों को निकालने का प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिली।

घटना की सूचना पर मुरी और सिल्ली पुलिस घटना स्थल पर पहुंची। खबर लिखे जाने तक जेसीबी से बचाव कार्य शुरू कर दिया गया है। कुएं में दबे लोगों के सकुशल वापसी की कामना की जा रही है। 

By Admin