रांची: जिला के बुढ़मू प्रखंंड अंतर्गत छापर पंचायत के बिंजा गांव स्थित भवानी किता टांडी टोला में ग्रामीणों की बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता श्रीराम टुडू एवं संचालन अजय बेसरा ने किया।
बैठक में रैयत विस्थापित मोर्चा का गठन को लेकर चर्चा किया गया। इस दौरान रैयत विस्थापित मोर्चा के कमिटी गठन को लेकर बैठक में पर्यवेक्षक के रुप में झारखंड मुक्ति मोर्चा के केंद्रीय सचिव मुर्सिंगलाल हंसदा एवं केंद्रीय सदस्य छटु मांझी उपस्थित थे। जिसमें संरक्षक श्रीराम टुडू, अध्यक्ष विनोद मांझी, उपाध्यक्ष मनु टुडू, सचिव रमेश टूडू, सह सचिव छकल सोरेन, कोषाध्यक्ष साहेब राम मांझी, सह कोषाध्यक्ष अनिता देवी, प्रवक्ता आनंद टुडू का सर्वसम्मति से चयन किया गया। बैठक में कंपनी के खिलाफ आंदोलन को तेज करने को लेकर रणनीति बनायी गई।
मौके पर मुख्य रूप से मुर्सिंगलाल मांझी, छटू मांझी, श्रीराम मांझी, विनोद मांझी, रमेश टुडू, मनु टुडू, राजा मांझी, संदीप टुडू, सुकराम टुडू, महेन्द्र हांसदा, आनंद टुडू, महादेव टुडू, राजू मुर्मू, चकल मांझी, प्रभु टुडू, अजय मरांडी, कृष्णा टुडू, प्रदीप मांझी, प्रेम मरांडी, अजय बेसरा, बिक्रम हेम्ब्रोम, शिवलाल हंसदा, ठुड़का मांझी, मुकेश बेसरा, नरेश हेम्ब्रोम, खुशबू देवी, ललिता हांसदा, सुनीता देवी, देवन्ती देवी, सरिता देवी, कुंती देवी, मुन्नी देवी, सोमरी देवी, बसंती देवी, चांदमुन्नी देवी सहित कई लोग मौजूद थे।