रांची: राजधानी रांची में बुधवार को मेंटेनेंस कार्य के चलते कई इलाकों की बिजली आपूर्ति प्रभावित रहेगी। बिजली विभाग ने अलग-अलग फीडरों में काम के लिए शटडाउन का समय तय किया है। चड़री सर्कुलर रोड से लेकर तुपुदाना, हटिया, चुटिया, कोकर, मोरहाबादी और बूटी मोड़ तक के उपभोक्ताओं को अलग-अलग समय पर बिजली कटौती का सामना करना पड़ेगा।

सबसे पहले चड़री सर्कुलर रोड फीडर में सुबह 5 बजे से शाम 7 बजे तक आपूर्ति बंद रहेगी। वहीं तुपुदाना-हटिया और चुटिया-कृष्णापुरी फीडर में सुबह 10 बजे से शाम 4:30 बजे तक बिजली बाधित रहेगी। तुपुदाना-हटिया फीडर से अपर हटिया, हटिया मार्केट, नीचे हटिया, जगदंबा स्वीट के आसपास और रिवर व्यू कॉलोनी प्रभावित होंगे। चुटिया में कृष्णापुरी रोड नंबर 5बी, आलू गोदाम समेत आसपास के इलाके प्रभावित रहेंगे।

कोकर-लालपुर फीडर में सुबह 10 बजे से शाम 4:30 बजे तक महतो होटल, मूर्ति गली कोकर और बैंक कॉलोनी में बिजली नहीं रहेगी। कोकर शहरी पावर हाउस फीडर में सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक गुड़िया पेट्रोल पंप से नया टोली तक आपूर्ति प्रभावित होगी।

मोरहाबादी क्षेत्र में न्यू मोरहाबादी फीडर के मेंटेनेंस के कारण सुबह 11 बजे से शाम 4:30 बजे तक बिजली बंद रहेगी। पार्क प्राइम होटल, सब्जी मार्केट, जतरा टांड़, जुडियो मॉल, दुर्गा पूजा पंडाल और बोड़िया रोड के आसपास के इलाके इसकी जद में होंगे।

पानी टंकी-बूटी मोड़ फीडर में सुबह 10 बजे से दोपहर 3 बजे तक पंचवटी पुरम, मां शांति निवास, पवन मेडल लेन और आईएनएस कॉलोनी में आपूर्ति बाधित रहेगी। वहीं तुपुदाना-तेतरी फीडर में सुबह 11 बजे से दोपहर 1 बजे तक तेतरी, डुंगरी, कोचभोग, खरसीदाग, कुटियातू, गरखटंगा और लालखटंगा में बिजली कटौती होगी।

बिजली विभाग ने उपभोक्ताओं से अपील की है कि निर्धारित शटडाउन को देखते हुए जरूरी काम पहले पूरा कर लें और बिजली आने के बाद उपकरणों को सावधानी से चालू करें।