रांची: मांडर प्रखंड अंजुमन चुनाव को लेकर रविवार को ब्राम्बे स्थित तिग्गा कॉम्प्लेक्स में चुनाव समिति की बैठक हुई। इसमें चुनाव से संबंधित सभी जरूरी बिंदुओं पर चर्चा की गई। इसके साथ ही आगामी एक अक्टूबर को बैठक आयोजित करने का निर्णय लिया गया। 

समिति के अनुसार आगामी 1 अक्टूबर को तिग्गा कॉम्प्लेक्स  में ही बैठक होगी। जिसमें सर्वसम्मति से चुनाव से संबंधित महत्वपूर्ण निर्णय लिए जाएंगे। चुनाव की तिथि सहित अन्य घोषणाएं की जाएगी। साथ ही तैयारियों को लेकर रायशुमारी भी की जाएगी। आगामी बैठक में चुनाव समिति के सभी सदस्यों को अनिवार्य रूप से शामिल होने की अपील की गई है।

बैठक में चुनाव प्रभारी इरशाद इमाम, सईद अख्तर, रबुल अंसारी, मो. आरिफ, फिरोज अंसारी, रोजीद अंसारी और असलम अंसारी समेत अन्य सदस्य मौजूद रहे।