बिरसा मुंडा को दी श्रद्धांजलि, हुईं नतमस्तक
जनजातीय गौरव दिवस पर राष्ट्रपति का झारखंड आगमन
रांंची : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू जनजातीय गौरव दिवस और राज्य स्थापना दिवस पर झारखंड पहुंची। बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर राष्ट्रपति को गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। राज्यपाल रमेश बैस और मुख्यमंत्री ने राष्ट्रपति का स्वागत किया। यहां से राष्ट्रपति सुबह 9 बजकर पांच मिनट पर हेलिकॉप्टर से भगवान बिरसा मुंडा के गांव उलियातू के रवाना हुईं।
खूंटी जिला स्थित बिरसा मुंडा के गांव उलियातू पहुंचने पर राष्ट्रपति ने बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि देते हुए नतमस्तक हुईं। इस दौरान उन्होंने बिरसा मुंडा के वंशजों से मुलाकात भी की।
राष्ट्रपति के कार्यक्रम को लेकर उलियातू में सुरक्षा व्यवस्था के व्यापक प्रबंध रहे। झारखंड पुलिस और सुरक्षा बलों के जवान जगह-जगह तैनात रहे। बताते चले कि द्रौपदी मुर्मू बिरसा मुंडा की जन्मस्थली उलियातू गांव आनेवाली पहली राष्ट्रपति हैं।
राष्ट्रपति के कार्यक्रम में राज्यपाल रमेश बैस, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन जनजातीय मामलों के केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा, केंद्रीय शिक्षा राज्य मंत्री अन्नपूर्णा देवी और राज्य की महिला, बाल विकास एवं समाज कल्याण मंत्री जोबा मांझी ने भी उलिहातू में भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की।
यह भी पढ़ें: