रामगढ़: पतरातू स्टीम कॉलोनी अवस्थित आरपीएफ कार्यालय के समक्ष मंगलवार को पूर्व मध्य रेलवे कर्मचारी यूनियन के तत्वावधान में नेताजी सुभाष चंद्र बोस की 127वीं जयंती मनायी गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व मध्य रेलवे कर्मचारी यूनियन के सहायक महामंत्री ओम प्रकाश और संचालन संचालन संजय मंडल ने किया।
सर्वप्रथम नेताजी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई। वहीं कार्यक्रम को संबोधित करते हुए ओम प्रकाश ने नेताजी की जीवनी प्रकाश डाला। स्वतंत्रता संग्राम में उनके महत्वपूर्ण योगदान की चर्चा करते हुए उन्हें याद किया। अन्य वक्ताओं ने भी अपने उद्गार व्यक्त किए। अवसर पर स्कूली बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए।
मौके पर पूर्व मध्य रेलवे कर्मचारी यूनियन शाखा एक के सचिव आर.एन.चौधरी, संजय मंडल, तेज सिंह, पी.के.बंदोपाध्याय, एस.के.तिवारी, स्टेशन प्रबंधक कृष्णा राम, गौरी शंकर सोए, दीपक कुमार, काजल राय, अतुल रोशन तिर्की, ए.के. प्रामाणिक, एल सोरेन, सुरेंद्र प्रसाद, विनय कुमार, रमाकांत तिवारी सहित अन्य मौजूद थे।