| ब्रेथ एनलाइजर से की गई जांच, नशे में वाहन नहीं चलाने की अपील |
रामगढ़: चुटूपालू घाटी में बढ़ती सड़क दुघर्टनाओं के मद्देनजर रामगढ़ एसपी मुकेश कुमार लुनायत के निर्देश पर पुलिस ने शनिवार की देर शाम पुंदाग टोल प्लाजा पर जागरूकता अभियान चलाया। पुलिस उपाधीक्षक (मुख्यालय) अकरम फैज के नेतृत्व में शाम वाहन चालकों की ब्रेथ एनलाइजर से जांच की गई। इसके साथ ही उन्हें सुरक्षित यातायात के प्रति जागरूक किया गया।
इस दौरान पुलिस ने विशेष तौर पर भारी और मालवाहक वाहन चालकों को चुटूपालू घाटी में विशेष सावधानी और सजगता बरतने की अपील की गई। साथ ही नशे में वाहन नहीं चलाने और रफ्तार पर नियंत्रण रखने की हिदायत दी गई।
पुलिस की ओर से कहा गया कि नशे वाहन चलाने और यातायात नियमों के उल्लंघन पर कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। जागरूकता अभियान में निरीक्षक यातायात थाना रामगढ़ गजेंद्र पांडेय सहित अन्य पुलिस कर्मी शामिल रहे।
