रांची: टुपुदाना से आगे दशमाइल चौक से करीब चार किलोमीटर अंदर टॉरियन वर्ल्ड स्कूल के पास हजाम बस्ती में इस वर्ष भी दुर्गा पूजा की तैयारियां तेज हो गई हैं। श्री श्री दुर्गा पूजा नवजागरण किसान समिति की ओर से वर्ष 2019 से लगातार यहां पूजा का आयोजन किया जा रहा है। इस बार भी पूजा को भव्य रूप देने के लिए पंडाल निर्माण से लेकर सांस्कृतिक कार्यक्रमों तक की तैयारी चल रही है।
समिति के सदस्य आयोजन को अंतिम रूप देने में जुटे हैं। पूजा पंडाल को आकर्षक बनाने के साथ श्रद्धालुओं के मनोरंजन के लिए रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किए जाएंगे। आयोजन को लेकर स्थानीय लोगों में भी उत्साह देखा जा रहा है।
पूजा की तैयारियों में जयनाथ, शंभू सिंह, गगन कुमार, मिथु सिंह, संजय सिंह और जीत कुमार समेत समिति के कई सदस्य सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं। स्थानीय लोग भी आयोजन की तैयारियों में सहयोग कर रहे हैं।
समिति के पदाधिकारियों के अनुसार, पूजा का उद्देश्य धार्मिक आयोजन के साथ क्षेत्र के लोगों को एकजुट करना और आपसी भाईचारे को मजबूत करना है। समिति ने क्षेत्रवासियों और श्रद्धालुओं से पूजा एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों में शामिल होने की अपील की है।
