रांची : खेलगांव मोड़ के निकट शनिवार को एक तेज रफ्तार अनियंत्रित कार ने एक बाइक को जबरदस्त टक्कर मार दी। मिली जानकारी के अनुसार बाइक सवार तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गये। कार सवार को भी चोटें आई हैं। इस दुर्घटना में कुल छह लोगों घायल होने की सूचना मिल रही है। पुलिस और स्थानीय लोगों के सहयोग से सभी घायलों को अस्पताल भिजवाया गया। जहां इलाज के दौरान एक की मौत होने की जानकारी मिल रही है। खेलगांव ओपी पुलिस ने वाहनों को जब्त कर लिया है। घायलों के पहचान को लेकर फिलहाल आधिकारिक पुष्टि नहीं हो सकी है।

By Admin

error: Content is protected !!