बालक वर्ग ने फुटबॉल और वॉलीबॉल में दिखाया दमखम
उरीमारी (हजारीबाग): शांति निकेतन विद्यालय उरीमारी में दीपावली के अवसर पर बालिका वर्ग के बीच रंगोली प्रतियोगिता सहित बालक वर्ग के लिए वालीबॉल और फुटबाल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिताओं में विद्यालय के सभी सदन तिलका मांझी हाउस, सिद्धू कान्हू हाउस, नीलांबर पीतांबर हाउस और बिरसा मुंडा हाउस ने भाग लिया। रंगोली प्रतियोगिता में 125 अंकों के साथ सिद्धू-कान्हू हाउस अव्वल रहा। जबकि फुटबॉल में बिरसा मुंडा हाउस और वॉलीबॉल में नीलांबर-पीतांबर हाउस विजेता रहा।
रंगोली प्रतियोगिता में निर्णायक की भूमिका में विद्यालय के शिक्षक राजेन्द्र राम, वरिष्ठ शिक्षक पिंटू कुमार, राजू बेसरा, रंजीत करमाली और शिक्षिका पूनम सरोज किंडों ने योगदान दिया। वहीं फुटबाल में विनोद हांसदा एवं वालीबॉल में सूरज कुमार का योगदान रहा। प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले सभी वर्ग के छात्र-छात्राओं को विद्यालय के प्रधानाध्यापक दिनेश करमाली एवं निदेशक नरेश करमाली के द्वारा संयुक्त रूप से उपहार देकर सम्मानित किया गया।
आयोजन को सफल बनाने में अर्चना कुमारी, संगीता कुमारी, सेवामुनी टुडू, सुशील कुमार, पूनम भारती, सुमन हांसदा, बबीता सोरेन, विकास कुमार, सबिता देवी, प्रीति देवी और सैकड़ों छात्र-छात्राओं का अहम योगदान रहा।