रामगढ़: आगामी विधानसभा चुनाव में शत प्रतिशत मतदान सुनिश्चित कराने के उद्देश्य से जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त चंदन कुमार के निर्देश पर स्वीप के तहत वोटर अवेयरनेस को लेकर कई कार्यक्रम चलाए जा रहे हैं। इस क्रम में बुधवार को भुरकुंडा में उपायुक्त चंदन कुमार के नेतृत्व में मतदाता जागरूकता रैली निकाली गई। भुरकुंडा थाना मैदान से शुरू होकर रैली भुरकुंडा मेन रोड होते हुए पटेल नगर स्थित श्री अग्रसेन स्कूल पहुंची। जहां मतदान शपथ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। 

रैली के दौरान जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त चंदन कुमार और पुलिस अधीक्षक अजय कुमार सहित अन्य पदाधिकारियों द्वारा 22 बड़कागांव मतदान तिथि अंकित तख्ती को रंग-बिरंगे गुब्बारे आसमान में उड़ाये गये। साथ ही मतदाताओं को स्वच्छ और निष्पक्ष रूप से मतदान करने की अपील की गई।

अवसर पर मतदाता जागरूकता शपथ कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया। इस दौरान उप निर्वाचन पदाधिकारी रविंद्र कुमार गुप्ता ने उपस्थित सभी मतदाताओं विधानसभा निर्वाचन 2024 में 22 बड़कागांव के लिए आगामी 13 नवंबर 2024 को मतदान करने की अपील की।

रैली में निर्वाची पदाधिकारी बड़कागांव सह भूमि उपसमाहर्ता दीप्ति प्रियंका कुजूर, वरीय पदाधिकारी सह उप विकास आयुक्त रोबिन टोप्पो, उप निर्वाचन पदाधिकारी रविंद्र कुमार गुप्ता, पुलिस उपाधीक्षक चंदन कुमार वत्स , जिला जनसंपर्क पदाधिकारी प्रभात शंकर, स्वीप नोडल पदाधिकारी इंदु प्रभा खलखो, प्रखंड विकास पदाधिकारी, पुलिस पदाधिकारी, अंचल अधिकारी सहित अन्य शामिल थे।

By Admin

error: Content is protected !!