उरीमारी (हजारीबाग): राष्ट्रीय कोलियरी मजदूर यूनियन बरका सयाल के क्षेत्रीय कार्यालय उरीमारी में बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती मनाई गई। सर्वप्रथम यूनियन के क्षेत्रीय सचिव राजू यादव के द्वारा बाबा साहब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की तस्वीर पर माल्यार्पण किया गया।
अवसर पर यूनियन के क्षेत्रीय सचिव राजू यादव ने कहा कि बाबासाहेब का जीवन संघर्ष और दृढ़ निश्चय की मिसाल है। एक पिछड़ी जाति में जन्म लेने के बावजूद, उन्होंने शिक्षा के बल पर भेदभाव को हराया और भारत के पहले कानून मंत्री बने। उनका दृढ़ विश्वास था कि “शिक्षा शेरनी का दूध है, जो इसे पिएगा वह दहाड़ेगा”। उन्होंने हमें “शिक्षित बनो, संगठित रहो और संघर्ष करो” का मूलमंत्र दिया। उन्होंने कहा कि आज के दिन, हमें सिर्फ उनकी पूजा नहीं करनी चाहिए, बल्कि उनके बताए समानता और न्याय के रास्ते पर चलने का संकल्प लेना चाहिए। हम सब मिलकर एक ऐसे भारत का निर्माण करें, जहां सभी नागरिक बिना भेदभाव के सम्मान से जी सकें।
मौके पर मुख्य रूप से सीताराम किस्कू, कंचन मांझी, डॉ जी आर भगत, विश्वनाथ मांझी, दीपक विश्वकर्मा, टहल गोप, कानू मरांडी, दिलीप प्रसाद, सिगू मांझी, राजेंद्र यादव, दीपक कुमार यादव, संजय कुमार यादव, जतरू बेसरा, राजकुमार सिंह, लखन साव, महेश, नथू प्रसाद, रवि पावरिया, भोला साव, लालदेव सोरेन, रामनारायण सिंह, विनय कुमार यादव, पूरन मांझी, धर्मदेव करमाली, सुखदेव सोरेन, शिबू ठाकुर, शिव शंकर ठाकुर, चंदू जायसवाल, भोला रविदास, अशोक यादव, कल्याण मिश्रा, विनोद प्रजापति, मोहम्मद वारिस, इंद्रजीत पांडेय, मोहित कुमार सिंह सहित कई लोग मौजूद थे।
