लातेहार: बरवाडीह थाना क्षेत्र के मंडल डैम के समीप शनिवार को कोयल नदी से एक हाथी के बच्चे का रेस्क्यू किया गया हैै। जानकारी के अनुसार हाथी का यह शावक अपने झूंड के साथ नदी पर पानी पीने पहुंचा और असंतुलित होकर नदी में गिर गया। नदी की धार मेें नन्हा हाथी बहकर दूर निकल गया। इसकी जानकारी मिलने पर डिप्टी डायरेक्टर कुमार आशीष के निर्देश पर वन विभाग द्वारा रेस्क्यू अभियान चलाया गया। उस बच्चे को सुरक्षित बाहर निकालकर बेतला लाया गया। वन विभाग के कार्यालय में उसका इलाज किया गया। अभी शावक पूरी तरह से सुरक्षित बताया जा रहा है। झुंड का पता लगाने की कोशिश हो रही है। जिसके बाद हाथी के शावक को झूंड में शामिल करा दिया जाएगा।

By Admin

error: Content is protected !!