उरीमारी (हजारीबाग): डीएवी उरीमारी के नन्हे-मुन्ने बच्चों द्वारा वन महोत्सव मनाया गया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से एलजी से कक्षा दूसरी तक के छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। अवसर पर बच्चों ने हरे रंग की पोशाक पहन शामिल हुए। कार्यक्रम का उद्घाटन विद्यालय के प्राचार्य उत्तम कुमार राय ने पौधा लगाकर किया।
अवसर पर प्राचार्य ने कहा कि वन महोत्सव पर्यावरण संरक्षण के प्रयासों में अधिक सक्रिय होने और दूसरों को भी प्रोत्साहित करने का एक महत्वपूर्ण अवसर है। कहा कि अधिक से अधिक पेड़ लगाकर ही हम जलवायु परिवर्तन के प्रभाव को कम करने, पर्यावरण की रक्षा करने और मानव कल्याण को बढ़ावा देने में मदद कर सकते हैं। इसके साथ ही प्राचार्य ने बच्चों और शिक्षकों से एक पेड़ जरूर लगाने और इसके लिए दूसरों को भी जागरूक करने की अपील की।
कार्यक्रम को सफल बनाने में मंजू सिन्हा, पुष्पांजलि प्रधान, रश्मि तिवारी, बबीता कुमारी, डी.के. मंडल, राहुल कुमार सहित अन्य शिक्षकों का सराहनीय योगदान रहा।