Shibu Soren turns 79, celebrates birthdayShibu Soren turns 79, celebrates birthday

रांंची। राज्य सभा सांसद सह सूबे के पूर्व मुख्यमंत्री शिबू सोरेन ने बुधवार को 79 वर्ष के हो गये। उन्होंने केक काटकर जन्मदिन मनाया। अवसर पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने अपने पिता को बुके देकर उनके अच्छे स्वास्थ्य और दीर्घायु की कामना की।

इस दौरान राज्य सभा सांसद महुआ माजी, मंत्री मिथलेश ठाकुर, गुरूजी के छोटे पुत्र विधायक बसंत सोरेन, झामुमो प्रदेश महासचिव विनोद पांडेय, झामुमो प्रवक्ता सुप्रियो भट्टाचार्य सहित अन्य गणमान्य लोगों ने भी दिशोम गुरू को शुभकामनाएं दीं। वहीं पक्ष सहित विपक्ष के कई वरीष्ठ नेताओं ने भी शुभकामनाएं देकर उनकी लंबी आयु की कामना की ।