रामगढ़: गुरु गोविंद सिंह के 357 वें प्रकाशोत्सव पर गुरूद्वारा साहिब में बुधवार को विशेष दीवान सजाया गया। जिसमें रानीगंज से आए राजी जत्था भाई रविंद्र सिंह ने मधुर शबद कीर्तन प्रस्तुत किया। अवसर पर रामगढ़ गुरुद्वारा साहिब के ग्रंथि बाबा गुरजीत सिंह ने गुरु गोविंद सिंह के इतिहास के बारे में जानकारी दी।
वहीं प्रकाशोत्सव को लेकर 15 जनवरी से गुरुद्वारा साहिब में जारी अखंड पाठ बुधवार सुबह 7:30 बजे संपन्न हुआ। विशेष दीवान 11:30 बजे से लेकर 2:00 बजे तक चला। वहीं गुरुद्वारा साहिब में अटूट लंगर लगाया गया। जिसमें शामिल होकर श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया।
बताया कि गया गुरुद्वारा साहिब में गुरु गोविंद सिंह के प्रकाशोत्सव को लेकर रात में भी विशेष दीवान सजाया जाएगा।जिसमें हजूरी रागी दरबार साहिब के भाई करमजीत सिंह शब्द कीर्तन कर निहाल करेंगे।
मौके पर गुरुद्वारा मित प्रधान अमरजीत सिंह सैनी, मित प्रधान हैप्पी छाबड़ा, हरपाल सिंह अरोड़ा, कुलजीत सिंह कालरा, पप्पू जससल, पुष्पिंदरपाल सिंह छाबड़ा, बंटी चमन, देवेंद्र सिंह अरोड़ा, अजैब सिंह सिंह, विंसी कोहली, रमिंदर सिंह गांधी इंदरपाल सिंह सैनी जगजीत सिंह एलआईसी वाले इंद्रजीत सिंह ,बबलू, कमल जस्सल, अजय सिंह छाबड़ा हरदीप सिंह होरा जसकीरत सिंह भाटिया जसकीरत सिंह सैनी रौनक सिंह गुरजोत सिंह नरेंद्र सिंह होरा गुरदीप सिंह सैनी, कमलजीत सिंह लांबा, जोगिंदर सिंह जग्गी, राजा कालरा, इंद्रजीत सिंह जससल, बलजीत सिंह बेदी, पुष्पिंदर सिंह छाबड़ा, तेजिंदर सिंह सोनी, राजी गांधी, प्रीतम सिंह, रज्जी गांधी, विनसी कोहली, रवींद्र सिंह, डॉ. नरेंद्र सिंह, पलविंदर सिंह, गुरजीत सिंह, विमला जस्साल, रानी जसल, रोमा छाबड़ा,मनप्रीत सैनी चरणजीत कौर नवलजीत मल्होत्रा, लवली लांबा, बलविंदर कोर, कर्मजीत कौर जग्गी सुखमित कौर जसमीत कौर सोनी बबली सोनी, मंजीत अरोड़ा,सुमी जोली, गुरबख्श कौर सैनी, मनप्रीत सैनी, महेंद्र कौर, रंजीत कौर उपस्थित रहे।