गिद्दी (हजारीबाग): डाड़ी प्रखंड में शुक्रवार को महात्मा गांधी की 157वीं और लाल बहादुर शास्त्री की 122 जयंती हर्षोल्लास से मनायी गई। अवसर पर प्रखंड के सभी 14 पंचायत विशेष ग्राम सभा का आयोजन किया गया।जहां मुखिया और पंचायत सचिवों ने महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री के चित्र पर फूल-माला पहनाकर श्रद्धांजलि दी। इसके साथ ही विकास योजनाओं और सामाजिक मुद्दों पर चर्चा की गई। 

रेलीगढ़ा पश्चिमी पंचायत में मुखिया गुंजन साव और पंचायत सचिव सरयू पासवान, गिद्दी-ग में मुखिया हीरालाल गंझू, मिश्राइन मोड़ा में मुखिया दासो मरांडी और पंचायत सचिव मंजीत सिंह, रेलीगढ़ा पूर्वी में पंचायत सचिव शक्ति राम बेदिया, गिद्दी-क में मुखिया कविता सिंह और पंचायत सचिव हरिहर प्रसाद, कनकी में मुखिया प्रमोद कुमार महतो की अगुवाई में कार्यक्रम आयोजित किए गए।