रांची: पिठौरिया थाना पुलिस ने समकालीन अभियान के तहत गुरुवार को दो फरार वारंटियों को गिरफ्तार किया। दोनों के खिलाफ न्यायालय से वारंट जारी था।

गिरफ्तार आरोपियों में काटमकुली गांव निवासी कृष्ण महतो, पिता स्वर्गीय राम रतन महतो और उपर कोनकी गांव निवासी शरफराज अंसारी, पिता काशीब अंसारी शामिल हैं।

पुलिस के अनुसार, कृष्ण महतो के खिलाफ COM-2676/15 का वारंट लंबित था। वहीं, शरफराज अंसारी के खिलाफ ORG-285/23 (R) के तहत वारंट जारी था।

गिरफ्तारी के बाद आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी कर दोनों को शुक्रवार को न्यायालय में पेश किया गया। न्यायालय के आदेश पर दोनों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।