रांची: दुर्गा पूजा के दौरान पिठोरिया थाना क्षेत्र में शांति और सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने को लेकर थाना परिसर में शांति समिति की बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता डीएसपी अमित कुमार पांडेय ने की। संचालन सुरेश राम ने किया।
बैठक में पूजा समितियों के पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि और क्षेत्र के गणमान्य लोग शामिल हुए। अधिकारियों ने पूजा के दौरान आपसी सौहार्द बनाए रखने और किसी भी तरह की अप्रिय स्थिति से बचने के लिए सभी से प्रशासन का सहयोग करने की अपील की।
इस दौरान सुरक्षा व्यवस्था और यातायात प्रबंधन को लेकर भी आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। पूजा समितियों से आयोजन के दौरान प्रशासन के निर्देशों का पालन करने और व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करने को कहा गया।
बैठक में पूर्व जिला परिषद सदस्य ऐनुल हक अंसारी, अनिल केसरी, सफदर अंसारी, सुभान अंसारी, मधु, मुजीबुल अंसारी, विकास मुंडा, मुखिया लाखों उरांव, उज्जवल पहन और मोख्तार अंसारी समेत अन्य गणमान्य लोग मौजूद थे।
