रांची : झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के द्वारा अग्निपथ योजना के विरोध में सोमवार को सभी विधानसभा क्षेत्रों में सत्याग्रह किया गया। इसके तहत धरना-प्रदर्शन किया गया। राजधानी रांची में प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर के नेतृत्व में सत्याग्रह मार्च निकाला गया। मार्च  प्रदेश कार्यालय से निकाला गया। जो रांची समाहरणालय पहुंचकर सभा म़े तब्दील हो गया। प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि  युवाओं के भविष्य के साथ केंद्र सरकार खिलयाढ़ कर रही है। यह योजना सैन्य शक्ति के लिए विनाशकारी होगी। केंद्र सरकार योजना को जल्द से जल्द वापस ले। मार्च में राकेश सिन्हा, रवीन्द्र सिंह, अमुल्य नीरज खलखो, सुरेन्द्र सिंह, विनय सिन्हा दीपू, सुनील सिंह, सुरेन्द्र सिंह, शाहबाज अहमद, योगेन्द्र सिंह बेनी, आदित्य विक्रम जायसवाल, अमरेन्द्र सिंह, जगदीश साहु, सलीम खान, जितेन्द्र त्रिवेदी, राजन वर्मा, वशिष्ट लाल पासवान, संजय कुमार, बबलू शुक्ला, कृष्णा सहाय सहित कई शामिल रहे।

By Admin

error: Content is protected !!