रांची के पंडरा में हुई थी भूपल साव की नृशंस हत्या
रांची: आजसू प्रमुख सुदेश महतो मंगलवार की शाम आजसू नेता स्व. भूपल साव के श्राद्धकर्म में शामिल होने हजारीबाग जिले के केरेडारी प्रखंड स्थित उनके पैतृक ग्राम बेंगवरी पहुंचे। जहां उन्होंने स्व. भूपल साव की माता समेत अन्य परिजनों से मुलाकात कर संवेदना व्यक्त की। उन्होंने कहा कि दुःख की इस घड़ी में आजसू पार्टी परिवार के साथ खड़ी है। राज्य में कानून व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त हो चुकी है और आम जनता का जीवन सुरक्षित नहीं है।
इस दौरान उनके साथ बड़कागांव विधायक रोशन लाल चौधरी, मांडू विधायक निर्मल महतो, मुख्य प्रवक्ता डॉ देवशरण भगत, झारखंड आंदोलनकारी प्रवीण प्रभाकर, रांची जिप अध्यक्ष निर्मला भगत, संजय मेहता, भरत कांशी, चिंटू मिश्रा, विजय साहू, परमेश्वर महतो, हेमलाल महतो, संजय यादव, पंकज साहा, भोला महतो सहित अन्य मौजूद थे।
बताते चलें कि विगत दिनों आजसू पार्टी के रातु प्रखंड उपाध्यक्ष भूपल साव की पंडरा में नृशंस हत्या कर दी गई थी।