रांची : नगड़ी थाना क्षेत्र के प्रेम सागर सिंह की हत्याकांड में पुलिस ने हत्या में शामिल दो आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। पुलिस के अनुसार  रिशा लिंडा और सोनू लिंडा ने हत्या को अंजाम दिया है। आरोपियों ने अपराध कबूल करते हुए कहा है कि प्रेम सिंह अक्सर शराब पीकर उनकी बहन से दुर्व्यवहार करता था। इसलिए उन्होंने प्रेम सागर सिंह की इंट से कूंचकर हत्या कर दी। बताते चले की सोमवार को सेमरटोली के एक पुलिया पर प्रेम सागर सिंह का शव पाया गया था। पुलिस ने हत्या करने में प्रयुक्त खून लगा एक ईंट, एक मोबाइल, एक शराब का टूटा हुआ बोतल बरामद किया है।

By Admin

error: Content is protected !!