उरीमारी (हजारीबाग): विस्थापित समिति उरीमारी के प्रतिनिधियों ने शनिवार को सीसीएल बरका-सयाल प्रक्षेत्र के नये महाप्रबंधक कन्हैया शंकर गैवाल से मुलाकात की। समिति की ओर से बुके देकर महाप्रबंधक का स्वागत किया गया। इसके साथ ही परिचयात्मक बैठक की गई। जिसमें विस्थापित नेता सह अबुआ संथाल समाज भारत दिशोम के केन्द्रीय महासचिव दसई मांझी ने विस्थापितों के जमीन के बदले नौकरी और मुआवजा के लंबित मामलों पर महाप्रबंधक का ध्यान आकृष्ट कराया। साथ ही विस्थापितों की विभिन्न समस्याओं से भी अवगत कराया। जिसपर महाप्रबंधक ने समस्याओं के जल्द समाधान कराने का आश्वासन दिया।
मौके पर मुख्य रूप से दिनेश करमाली, कार्तिक मांझी, सुखू मांझी, सुरेश मुर्मू, खेपन मांझी, कृष्ण सोरेन, तालो हंसदा, मनोज सिंह, जितेंद्र यादव सहित कई लोग मौजूद थे।

