• सुंदरनगर पंचायत की महिला पर ठगी का आरोप 

भुरकुंडा / रामगढ़। सुंदरनगर पंचायत की स्थानीय प्रमिला देवी पर बैंक और फाइनेंस कंपनियों के अधिकारियों के साथ मिलीभगत कर ठगी करने का मामला प्रकाश मेें आया है। महिला समूह से जुड़ी कई महिलाओं ने यह आरोप लगाते हुए भुरकुंडा थाना में आवेदन दिया है।

आवेदन में महिलाओ ने कहा है कि प्रमिला देवी ने बैंक और कई फाइनेंस कंपनियों के प्रबंधक और उनके लोन अधिकारियों से मिलकर मुफ्त बीमा कराने के नाम पर उनसे एक कागज पर हस्ताक्षर और अंगुठे का निशान लगवाया। बताया गया कि महिला समूह से जुड़ी सभी महिलाओं और उनके परिजनों को लाखो रूपयों का मुफ्त ईलाज कराने के लिए हेल्थ कार्ड दिया जायेगा।

कागजातों पर हस्ताक्षर करने के कुछ दिनों बाद बैंक से जुडे़ लोन अधिकारी पैसे की मांग करने लगे। जिसके बाद महिला समूह के महिलाओं ने बैंक से संपर्क किया तो पता चला की बैंक के लोन अधिकारी और प्रमिला देवी की मिलीभगत से उनके नाम पर लोन पास किया गया है।

ठगी की जानकारी होने के बाद लोगों ने प्रमिला देवी से संपर्क करने की कोशिश की। लेकिन वह अपने पति जितेन्द्र साहू के साथ फरार बताई जा रही है। महिलाओं ने आरोप लगाया कि प्रमिला देवी का पति जितेन्द्र साहू और देवर अनीस साहू भी मामले में संलिप्त है।

महिलाओ ने पुलिस से मामले में छानबीन कर दोषियों पर उचित कारवाई करने की मांग की है। आवेदन में बेबी देवी, पुष्पा देवी, सुनिता देवी सहित दर्जनों महिलाओ के हस्ताक्षर है।

By Admin

error: Content is protected !!