बड़कागांव: अखिल भारतीय भुईयां समाज कल्याण समिति ने की बैठक 

शराब का सेवन करें बंद, शिक्षा पर दें जोर: फुलवा देवी

बड़कागांव: अखिल भारतीय भुईयां समाज कल्याण समिति की  बैठक गोंदलपुरा में की गई। जिसकी अध्यक्षता वार्ड सदस्य गणेश रिक्याशन और संचालन पुरन भुईयां ने किया। बैठक म मुख्य अतिथि प्रखंड प्रमुख फुलवा देवी, विशिष्ट अतिथि समिति के प्रखंड अध्यक्ष प्रभु भुइयां, केरेडारी प्रखंड अध्यक्ष शारदा ऋषि, प्रमुख प्रतिनिधि हेमन्त भुईयां और झामुमो जिला सोशाल मीडिया प्रभारी संजय भुईयां मुख्य रूप से बैठक में शामिल हुए। बैठक से पूर्व समाज के लोगों ने अतिथियों का फूल माला एवं गाजे-बाजे के साथ स्वागत किया गया। बैठक में सामाजिक मुद्दों पर चर्चा की गई।

बैठक के दौरान फूलवा देवी ने कहा कि नशे के कारण समाज की स्थिति बिगड़ रही है। हम सभी का दायित्व बनता है कि समाज में सुधार लाएं। समाज के लोग शराब को छोड़ें और शिक्षा पर जोर दें। शिक्षा से ही विकास संभव है। 

।मौके पर प्रखंड सचिव शंकर भुईयां, पूर्व सचिव महावीर राम, गिरजा भुइयां, पुरन भुईयां, ग्राम अध्यक्ष भांगो भुईयां, सचिव सुरेश भुईयां, कोषाध्यक्ष दिनेश्वर राम, सोनी देवी, पूजा कुमारी, खुशबू देवी, सरोज देवी, अरुण देवी, सीता देवी, सुनीता देवी, बेबी देवी, देवंती देवी, कुंती देवी, बिंदिया देवी, बुधनी देवी, निर्जला कुमारी, राधा देवी, पनवा देवी, निशा देवी, नैना कुमारी, रीना देवी, शारदा देवी, किरण देवी, शांति देवी सहित कई शामिल रहे।

By Admin

error: Content is protected !!