भुरकुंडा में भाजपा के तीन मंडलों का हुआ संयुक्त कार्यकर्ता सम्मेलन

रामगढ़: लोकसभा चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी के तीन मंडल पतरातू, भुरकुंडा और भदानीनगर के कार्यकर्ताओं का संयुक्त कार्यकर्ता सम्मेलन सोमवार को बिरसा चौक के निकट आयोजित की गई। जिसकी अध्यक्षता भुरकुंडा मंडल अध्यक्ष सतीश मोहन मिश्रा और संचालन भदानीनगर मंडल अध्यक्ष सागर कुमार दांगी ने किया।

बैठक में मुख्य रूप से हजारीबाग लोकसभा संयोजक टुन्नू गोप सहित बड़़कागांव के पूर्व विधायक लोकनाथ महतो, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य डॉ. संजय सिंह, ओबीसी मोर्चा दक्षिणी प्रमंडल प्रभारी योगेश दांगी, रामगढ़ एसटी मोर्चा जिलाध्यक्ष कुमेल उरांव, रामगढ़ जिला उपाध्यक्ष अखिलेश प्रसाद, रामगढ़ महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष लक्ष्मी देवी, पतरातू राजाराम प्रजापति, भाजयुमो रामगढ़ जिलाध्यक्ष अजीतेश कुमार, पूर्व मंडल अध्यक्ष बड़कागांव जुगनू सिंह, किसान मोर्चा रामगढ़ जिलाध्यक्ष सन्नी कुशवाहा मंचासीन रहे। बैठक के दौरान संगठन को मजबूत बनाने और लोकसभा चुनाव को लेकर चर्चा की गई। साथ ही भाजपा प्रत्याशी मनीष जायसवाल को हजारीबाग लोकसभा संसदीय क्षेत्र से रिकॉर्ड तोड़ मतो से विजयी बनाने के लिए विचार-विमर्श किया गया गया। इस दौरान सभी बूथों पर अधिक से अधिक मतदान सुनिश्चित कराने का भी निर्देश दिया गया।

बैठक में जगतार सिंह, संतन सिंह, डब्लू पांडेय, संतोष शर्मा, सुरेंद्र करमाली, राजेंद्र मुंडा, संजीव कुमार बाबला, सरोज सिंह, अशोक सोनी, मोती नारायण सिंह, जगदीश बेदिया, प्रभात कुमार, दिनेश प्रसाद, सुखदेव प्रसाद, अखिलेश टोप्पो, प्रकाश नायक, जुगल नायक, महेंद्र महतो, जयप्रकाश पांडेय, अनूप ठाकुर, अमरेश कुमार, किशोर कुमार महतो, राजेश सोनी, अमिता सोनी, खुशबू देवी, वीणा देवी, मालती देवी, रूपा देवी सहित मौजूद रहे।

By Admin

error: Content is protected !!