बड़कागांव: उरीमारी में सोमवार को मजदूर दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। यूनाइटेड कोल वर्कर्स यूनियन के उरीमारी चेक पोस्ट कार्यालय में मजदूर दिवस पर कार्यक्रम का आयोजन हुआ। जिसमें बिरसा परियोजना से सेवानिवृत्त तबरेज खान द्वारा झंडोत्तोलन किया गया एवं शहीद वदी पर सभी ने पुष्प अर्पित किया। मौके पर मुख्य अतिथि के रूप में एटक के राष्ट्रीय अध्यक्ष रमेन्द्र कुमार उपस्थित थे। अवस्था पर एटक के राष्ट्रीय अध्यक्ष रमेन्द्र कुमार ने देश और मजदूरों की वर्तमान परिस्थिति एवं वेज बोर्ड में हो रहे विलंब के बारे में बताया।
इस अवसर पर उरीमारी परियोजना, बिरसा परियोजना, सयाल परियोजना, महाप्रबंधक कार्यालय सयाल के मजदूरों ने एकजुट होकर अपने अधिकार की लड़ाई को लड़ने के लिए एकजुटता बनाए रखने पर जोर दिया गया।
मौके पर मुख्य रूप से विंध्याचल बेदिया, विनोद कुमार मिश्रा, लखेन्दर राय, सुभाष यादव, वरुण कुमार, सतीश सिंह, सदानंद सिंह, डीपी मेहता, जेपीएन सिन्हा, सुरेश प्रसाद, महादेव मांझी, कमलेश यादव, सुदेश प्रसाद सहित कई लोग मौजूद थे।
राष्ट्रीय कोलियरी मजदूर यूनियन ने मनाया मजदूर दिवस
राष्ट्रीय कोलियरी मजदूर यूनियन बरका-सयाल के क्षेत्रीय सचिव राजू यादव ने उरीमारी एवं बिरसा परियोजना के मजदूरों से मिलकर उनकी समस्याओं से अवगत हुए।
मौके पर क्षेत्रीय सचिव राजू यादव ने कहा कि मजदूरों की समस्याओं को नजरअंदाज कर कार्य नहीं किया जा सकता। देश के विकास में मजदूरों का अहम योगदान है। ऐसे में मजदूर की समस्याओं का समाधान करना प्रबंधन की जिम्मेवारी है। इसे अनदेखा नहीं किया जा सकता। मजदूरों के साथ यूनियन कदम से कदम मिलाकर चलेगी।
यह भी पढ़ें- आप की बात: प्रकृति और इंसान- परमानंद प्रसाद
मौके पर मुख्य रूप से डॉ जी आर भगत, सीताराम किस्कू, गणेश राम, मो. अली हसन खां, नथू प्रसाद, टहल गोप, मो. मुमताज मियां, अजय कुमार मिश्रा, विश्वनाथ मांझी, विश्राम सोरेन, सत्येंद्र राम, गोपाल टुडू, राज कुमार, रमेश्वर महतो, अनिल कुमार, संजय कुमार यादव, बलदेव मांझी, तालो मांझी, कमलेश, इंद्रजीत सहित कई लोग मौजूद थे।