दुर्घटना में 10 से ज्यादा लोग घायल

गुमला: जिला के डुमरी प्रखंड स्थित जरडा गांव के निकट मंगलवार की रात पिकअप पलटने से पांच लोगों की मौत हो गई। जबकि 10 से ज्यादा लोग घायल हो गये। घायलों का सदर अस्पताल में इलाज किया जा रहा है।

मिली जानकारी के अनुसार पिकअप वैन पर लगभग 40 लोग सवार थे। सभी सारंगडीह में बेटी की शादी कराने के बाद अपने गांव कटारी लौट रहे थे। इसी क्रम में जरडा गांव के निकट पिकअप अनियंत्रित होकर पलट गयी। बताया जाता है कि तेज रफ्तार पिकअप तीन बार पलटकर दुर्घटनाग्रस्त हो गया।

हादसे में दुल्हन के पिता सुंदर गयार, मां लुंदरी देवी सहित सविता देवी, अलसो नगेशिया और पुलिकर कुंडू की मौत हो गई। जबकि 10 से ज्यादा लोग घायल हो गये। मामले की जानकारी पर पहुंची पुलिस ने काफी मशक्कत कर घायलों को चैनपुर प्रखंड सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर रूप से घायलों को सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया।

By Admin

error: Content is protected !!