Three-day MP Cultural Festival inaugurated in RanchiThree-day MP Cultural Festival inaugurated in Ranchi

रांंची: तीन दिवसीय सांसद सांस्कृतिक महोत्सव 2023 का शुभारंभ शुक्रवार को आर्यभट्ट सभागार में हुआ। जिसका उद्घाटन पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने दीप प्रज्जवलित कर किया। अवसर पर पूर्व उप मुख्यमंत्री सुदेश महतो, रांंची सांसद संजय सेठ, विधायक सीपी सिंह, पूर्व राज्यसभा सांसद महेश पोद्दार, विधायक नवीन जायसवाल, विधायक समरीलाल, पद्मश्री मुकुंद नायक, पद्मश्री मधु मंसूरी सहित कई गणमान्य लोग शामिल हुए।

कार्यक्रम के दौरान लोक कलाकारों ने एक से बढ़कर एक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किये। इस दौरान पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास सहित अन्य अतिथि भी लोक कलाकारों के साथ खूब थिरके। महोत्सव के उद्घाटन सत्र में लोक कलाकारों ने कई बेहतरीन नाटकों का मंचन भी किया। जिसके माध्यम से कई सामाजिक संदेश दिये गये।

Three-day MP Cultural Festival inaugurated in Ranchi
कार्यक्रम प्रस्तुत करते लोक कलाकार

अवसर पर सांसद संजय सेठ ने कहा कि झारखंड में कला की कोई कमी नहीं है। यह महोत्सव यहां कि कलाओं को राष्ट्रीय स्तर पर प्रदर्शित करने का प्रयास है।

बताया गया कि इस तीन दिवसीय सांसद सांस्कृतिक कार्यक्रम के तहत चार जगहों पर कार्यक्रम आयोजित होंगे। आर्यभट्ट सभागार सहित आंद्रे हाउस सूचना भवन, मयूरी ऑडिटोरियम और श्यामा प्रसाद मुखर्जी यूनिवर्सिटी सभागार में लोक कलाकार अपनी कलाओं का प्रदर्शन करेंगे। महोत्सव में ढाई हजार से ज्यादा लोक कलाकार भाग लेंगे।

By Admin

error: Content is protected !!