बेहतर बनने की प्रेरणा देती है प्रतियोगिता : संजय सेठ

रांंची: नेहरू युवा केन्द्र रांची (युवा कार्यक्रम व खेल मंत्रालय, भारत सरकार) के द्वारा जिला युवा उत्सव इंडिया का आयोजन राम कृष्ण मिशन विवेकानंद शैक्षणिक एवं शोध संस्थान मोराबादी रांची में शनिवार को किया गया।

Nehru Yuva Kendra Ranchi organized District Youth Festival India

कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि रांची लोकसभा के सांसद संजय सेठ, विशिष्ट अतिथि विधायक सीपी सिंह, समरी लाल एवं उप विकास आयुक्त दिनेश यादव, स्वामी भावेशा नन्द, कमल बोस, डॉ. राघव ठाकुर, ब्रजेश कुमार, विवेकानंद यूथ क्वेक फाउंडेशन के अध्यक्ष गौरव अग्रवाल उपस्थित थे। कार्यक्रम का विधिवत उद्घाटन अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया। कार्यक्रम का संचालन नेहरू युवा केन्द्र के उपनिदेशक एस.पी सिंह ने किया।

अवसर पर सांसद संजय सेठ ने कहा कि प्रतियोगिता हमेशा आपको आगे बढ़ने की प्रेरणा देता है। प्रतियोगिता में अपने अनुभव का पूरा इस्तेमाल करने का मौका मिलता है और यह अनुभव एक बार में नहीं बल्कि कई बार प्रतियोगिताओं में शामिल होने के बाद मिलता है। उन्होंने कहा कि प्रतियोगिताओं में मिली हार आपको हर बार कुछ नया सिखाती है और उस हार से जो सबक लेकर आगे बढ़ता है वही विजेता बनता है।

कार्यक्रम के दौरान विभिन्न प्रकार की प्रतियोगिता आयोजित की गई। जिसमें पेंटिंग प्रतियोगिता में गौरव पाल, साक्षी कुमारी, मनीष कुमार महतो, क्रमशः प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त किया। वहीं भाषण प्रतियोगिता में रश्मि कुमारी, ऋतिक कुमार, अंजली मिश्रा, फोटोग्राफी प्रतियोगिता में यश वर्धन, जिकरा अमरीन, रूपाली बोदरा, लोक नृत्य प्रतियोगिता में निर्मला कॉलेज, डोरंडा कॉलेज, मारवाडी कॉलेज, कविता लेखन प्रतियोगिता में अतुल कुमार, श्वेता रानी, सुजीता मुंडा ने क्रमशः प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त किया। वहीं कार्यक्रम में रामकृष्ण मिशन के द्वारा ग्रामीण विकास के कृषि आधारित प्रदर्शनी भी लोगों के बीच आकर्षण का केंद्र रहा।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से डॉ जितेंद्र, कौशल किशोर (वाई बी एन), एमलीन केरकेट्टा, गौरव चुघ (नेहरू युवा केन्द्र कार्यक्रम सहायक), आसिफ, रजनीश रंजन तथा नेहरू युवा केन्द्र रांची के स्वयंसेवक सहित कई लोग मौजूद थे।

By Admin

error: Content is protected !!