पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान को गिरफ्तार कर लिया है। इस्लामाबाद कोर्ट में पेशी के दौरान बड़ी संख्या में पाक रेंजर्स पहुंचे और इमरान को गिरफ्तार किया। इमरान खान को अज्ञात जगह ले जाया गया है।
मिली जानकारी के अनुसार पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ पार्टी के अध्यक्ष इमरान खान को इस्लामाबाद हाई कोर्ट के बाहर गिरफ्तार किया गया है। इमरान अल-कादिर ट्रस्ट मामले में पेशी के लिए हाईकोर्ट पहुंचे थे। इसी क्रम में उन्हें पाक रेंजर्स ने अपनी गिरफ्त में ले लिया।
गिरफ्तारी पर इस्लामाबाद हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस ने नाराजगी जताई है। गिरफ्तारी पर सुनवाई करते हुए पुलिस अधिकारियों से जवाबतलब किया गया। श कोर्ट में आईजी ने गिरफ्तारी के संबंध में वारंट की कॉपी भी पेश की। पुलिस के अनुसार अल-कादिर ट्रस्ट से जुड़े जमीन के मामले में इमरान खान की गिरफ्तारी हुई है।
बताते चलें इमरान खान अपने उपर दर्ज मामलों में जमानत लेने पहुंचे थे। कई मामलों में उन्हें जमानत मिल भी गई। लेकिन इसी बीच पाक रेंजर्स ने बलपूर्वक इमरान खान को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी से इस्लामाबाद में तनाव का माहौल है।