रांंची: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार बुधवार को झारखंड पहुंचे। एयरपोर्ट पर उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। नीतीश कुमार के मुख्यमंत्री आवास पहुंचने पर उनका जोरदार स्वागत किया। उनके साथ बिहार के डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव और जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह सांसद ललन सिंह भी शामिल रहे। मुख्यमंत्री आवास में सीएम हेमंत सोरेन ने गर्मजोशी से सभी का स्वागत किया। इसके उपरांत नेताओं के बीच विपक्ष को एकजुट करने के विषय पर बातचीत हुई।
इस दौरान झारखंड सरकार में मंत्री सत्यानंद भोक्ता, मिथिलेश कुमार ठाकुर, बिहार सरकार में मंत्री संजय झा और राज्यसभा सांसद खीरू महतो मौजूद रहे।
वहीं मुलाकात के उपरांत नीतीश कुमार ने प्रेसवार्ता में कहा कि विपक्ष के सभी लोग एकजुट हैं। आनेवाले लोकसभा का परिणाम बदलेगा। उन्होंने कहा कि देश में विपक्ष की नहीं सुनी जा रही, एकतरफा काम हो रहा है। समाज में भेदभाव पैदा किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि झारखंड और बिहार एक है। मिलजुलकर विकास करना है।
वहीं झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन ने कहा कि केंद्र सरकार की विचारधारा के विपक्ष के लोग एकजुट हैं। विपक्ष को मजबूत करने की मुहिम के तहत रायशुमारी की जा रही है।