खबर सेल
भारत की राष्ट्रपति महामहिम द्रौपदी मुर्मू का आज 65वां जन्मदिन है। अवसर पर देश के उप राष्ट्रपति जगदीप धनखड़, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सहित देश के दिग्गज नेताओं और गणमान्य लोगों ने राष्ट्रपति को बधाई देते हुए शुभकामनाएं दी हैं। सोशल मीडिया के माध्यम से देशवासी भी राष्ट्रपति के नाम बधाई संदेश दे रहे हैं।
बताते चलें कि द्रौपदी मुर्मू भारत की राष्ट्रपति के रूप जतजातीय समाज से चुनी गईं पहली व्यक्ति हैं। साथ ही प्रतिभा पाटिल के बाद भारती की दूसरी महिला राष्ट्रपति हैं।
राष्ट्रपति: संक्षिप्त परिचय
उनका जन्म 20 जून1958 को ओडिशा के मयूरभंज जिला स्थित बैदापोसी गांव में हुआ। उन्होंने शिक्षिका के रूप में व्यवसायिक जीवन शुरू किया और आगे चलकर राजनीति में कदम रखा। वे भारतीय जनता पार्टी की सदस्य रहीं और संगठन के कई पदों पर रहकर सक्रिय राजनीति की। वे 2000 और 2009 में ओडिशा के रायरंगपुर सीट से दो बार विधायक चुनी गई। वर्ष 2000 से 2004 तक ओडिशा में भाजपा गठबंधन की सरकार के मंत्रीमंडल में शामिल रहीं। द्रौपदी मुर्मू ने 18 मई 2015 से 12 जुलाई 2021 तक झारखंड के नौवें राज्यपाल के रूप में योगदान दिया। वर्तमान में वें भारत के 15वें राष्ट्रपति के रूप में देश के सर्वोच्च पद पर विराजमान हैं।