रामगढ़: किसानों को आधुनिक खेती से जोड़ने के लिए शनिवार को कैथा स्थित भूमि संरक्षण कार्यालय परिसर में कृषि यांत्रिकीकरण मेला लगाया गया। मेले में किसानों को 50 से 90 प्रतिशत तक अनुदान पर ट्रैक्टर, मिनी ट्रैक्टर, पंपसेट और अन्य कृषि यंत्र दिए गए।

कार्यक्रम में रामगढ़ विधायक ममता देवी, बड़कागांव विधायक रोशन लाल चौधरी, मांडू विधायक निर्मल महतो, रामगढ़ उपायुक्त ऋतुराज, भूमि संरक्षण निदेशक विकास कुमार सहित कई पदाधिकारी और बड़ी संख्या में किसान मौजूद रहे।

मेले में मुख्यमंत्री ट्रैक्टर वितरण योजना के तहत 2 किसानों को 50% अनुदान पर ट्रैक्टर, एसएमएएम योजना के तहत 8 किसानों को 80% अनुदान पर बड़े ट्रैक्टर और 3 किसानों को 80% अनुदान पर मिनी ट्रैक्टर दिया गया। पंपसेट वितरण योजना के तहत 40 किसानों को 90% अनुदान पर पंपसेट और सोलर पंपसेट दिए गए। इसके अलावा 3 किसानों को व्यक्तिगत कृषि यंत्र योजना के तहत 80% अनुदान पर यंत्र मिले।

विधायक ममता देवी ने कहा कि सरकार किसानों को अनुदान पर यंत्र दे रही है ताकि खेती में समय और मेहनत कम लगे और आय बढ़े। वहीं विधायक रोशन लाल चौधरी और निर्मल महतो ने भी किसानों से सरकारी योजनाओं का लाभ लेकर उपज और आय बढ़ाने की बात कही। 

अवसर पर उपायुक्त ऋतुराज ने कहा कि कृषि यांत्रिकीकरण से किसान आत्मनिर्भर बनेंगे। सरकार कमजोर किसानों को भी आधुनिक यंत्र उपलब्ध करा रही है ताकि उनकी लागत और मेहनत कम हो। उन्होंने अधिकारियों को पारदर्शी तरीके से लाभ पहुंचाने का निर्देश दिया। कार्यक्रम